करनाल में टोल प्लाजा पर सेना के जवान से मारपीट, छह आरोपी गिरफ्तार

करनाल हाईवे के भुनी टोल प्लाजा पर छुट्टी पूरी कर ड्यूटी लौट रहे सेना के जवान और उनके भाई से टोल कर्मियों ने मारपीट की। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

करनाल में टोल प्लाजा पर सेना के जवान से मारपीट, छह आरोपी गिरफ्तार

करनाल हाईवे स्थित भुनी टोल प्लाजा पर रविवार देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई। छुट्टी पूरी कर अपने परिवार के साथ श्रीनगर ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान कपिल और उनके भाई को टोल कर्मियों ने बेरहमी से पीट दिया।

जवान कपिल ने बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। टोल प्लाजा पर लंबी लाइन देखकर उन्होंने अपना आईडी कार्ड दिखाकर जल्दी निकलने का अनुरोध किया। इस पर टोल कर्मियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उन्हें पकड़कर डंडों से पीटा। घटना में टोलकर्मी भी घायल हुए हैं।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं, घायल जवान और उनके भाई का मेडिकल जांच सीएचसी में कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।