भू-माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, यूपी गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई

आजमगढ़ में गैंग लीडर कृष्णाचंद राय और उसके 7 साथियों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 2 करोड़ की जमीन घोटाले के मामले में यूपी गिरोहबंद अधिनियम-1986 के तहत गिरफ्तार किया गया।

भू-माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, यूपी गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई

आजमगढ़ में भू माफिया और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। गैंग लीडर कृष्णाचंद राय और उसके सात साथियों को प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह 18 अप्रैल 2025 को रामचेत यादव से धोखाधड़ी कर करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करवा चुका था।

आरोप है कि इस गिरोह ने शराब पिलाकर और नकली दस्तावेज तैयार करके जमीन हड़पने की साजिश रची थी। इस मामले में मार्च 2025 में जीयनपुर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए यूपी गिरोहबंद अधिनियम-1986 के तहत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भू-माफिया और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हो और आम जनता का भरोसा मजबूत बना रहे।

इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जमीन पर कब्जा करने वाले और संगठित अपराध करने वाले किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा।