Balrampur Ramanujganj: हाथी के हमले से बाल-बाल बचे दंपती और बच्ची, दीवार गिराई फसल की बर्बाद
हाथी के द्वारा घर को दीवार को तोड़ने के बाद फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वहीं हाथी को देखकर कई लोग एकत्रित होकर हल्ला करने लगी तब जाकर हाथी मौके से भागा।
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम कमलपुर में आज सुबह पांच बजे के करीब ढाई साल की बच्ची एवं दंपति अपने घर में सो रही थी इसी दौरान हाथी के द्वारा घर के दीवार को तोड़ दिया जिससे तीनों बाल-बाल बचे। हाथी के द्वारा घर को दीवार को तोड़ने के बाद फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वहीं हाथी को देखकर कई लोग एकत्रित होकर हल्ला करने लगी तब जाकर हाथी मौके से भागा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 के करीब एक हाथी कमलपुर रिहायसी से क्षेत्र के नजदीक पहुंच गया। हाथी विनोद रवि पिता नागेश्वर रवि उम्र 41 वर्ष के घर के नजदीक पहुंचा इस दौरान घर के कमरे में विनोद रवि का पुत्र आनंद रवि, उसकी बहू रूप रवि होती एवं ढाई वर्षीय पोती अनन्या रवि सो रहे थे।