बीजापुर मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो माओवादी मारे गए। हथियार और विस्फोटक बरामद, इलाके में तलाशी अभियान जारी।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो माओवादी मारे गए।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को जिले के दक्षिण-पश्चिम इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त बलों की टीम तलाशी अभियान पर निकली। सुबह के समय यह मुठभेड़ शुरू हुई और तब से लेकर लगातार रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान मारे गए माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से एक राइफल और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।