CG Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान आज; जनता करेगी 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की जनता कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की जनता कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की जनता कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों के 58 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 नये मतदाता बढ़े हैं।
भीषण गर्मी वोटर्स के लिए ये रहेंगी ये सुविधायें
इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों में वेटिंग हाल की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। कूलर की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रों में पंडाल लगाए जायेंगे। पेयजल, नींबू पानी और ओआरएस घोल की व्यवस्था रहेगी। तबीयत खराब होने की स्थिति में मेडिकल कीट के साथ मितानिन मौजूद रहेंगी।
सीएम ने की मतदान की अपील
सीएम विष्णु देवसाय अपने गृह ग्राम बगिया में वोटिंग करेंगे। वो जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम बगिया में अपना मतदान करेंगे। इसके लिए वो सीएम हाउस से बगिया जाएंगे। सीएम गांव के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान करेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। सीएम सुबह 10:05 से शाम 04:10 बजे तक अपने निज निवास बगिया में रहेंगे और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 04:15 बजे वापस राजधानी रायपुर आयेंगे।