CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज; रायपुर समेत सभी संभागों में बारिश की संभावना, गिरेगा पारा
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
प्रदेश में शुष्क हवाओं के आगमन से अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम बदलने से इन दिनों के तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं कल यानि 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है, जो कि विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद बादल साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।