UP: अपना दल के खाते में जा सकती है फूलपुर सीट, अब तक गठबंधन में ये सीटें हैं पार्टी के लिए सुरक्षित
फूलपुर लोकसभा सीट इस बार भाजपानीत गठबंधन के खाते में जा सकती है। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल यहां से पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके थे, लेकिन इस सीट से जीतने का उनका सपना पूरा नहीं हो सका।

अब पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहीं अपना दल एस की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तक संदेश पहुंचाकर फूलपुर सीट पर दावा जता दिया है।
अपना दल एस के पास फिलहाल गठबंधन में लोकसभा की दो सीटें हैं। इनमें राबर्ट्सगंज सुरक्षित और मिर्जापुर-भदोही शामिल हैं। अब नए समीकरण में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी की बिसातें बिछ रही हैं, तब सहयोगी दल अद एस ने फूलपुर सीट पर भी अपनी दावेदारी कर दी है।
हाल में ही अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुप्रिया पटेल संदेश यात्रा फूलपुर लोकसभा सीट के पांच विधान सभा क्षेत्रों में निकाल कर गांव-गांव संगठन की ताकत का अहसास करा चुके हैं।