Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने से ठंड में आई कमी, आज प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जगहों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश के लोगों को ठंडी से थोड़ी रहत मिलेगी। इसके बाद मौसम साफ होगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। 

नारायणपुर रहा सबसे ठंडा इलाका
बीते दिन बुधवार को प्रदेश में नारायणपुर सबसे ठंड इलाका रहा। यहां की न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। आज रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।