मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अपील पर छिन्दवाड़ा से दंतेवाड़ा-बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत सामग्री भेजी
छिंदवाड़ा जिले से सांसद विवेक बंटी साहू और कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने दंतेवाड़ा-बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील पर छिंदवाड़ा जिले ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। इस संकट की घड़ी में छिंदवाड़ा जिले से राहत सामग्री से भरे ट्रक को शुक्रवार को सांसद श्री विवेक बंटी साहू और कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया।
राहत सामग्री जुटाने में जिले के विभिन्न विभागों, व्यापारी संघ और मेडिकल एसोसिएशन छिंदवाड़ा का सक्रिय सहयोग रहा। सामग्री में खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल की गईं, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर मदद पहुंचाई जा सके।