लखनऊ में 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, सीएम योगी ने किया वितरण
लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग के 1510 चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चयन यूपीएसएसएससी भर्ती प्रक्रिया से हुआ।
लखनऊ के लोक भवन में आज अनुदेशक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग में चयनित 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इन अनुदेशकों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान कहा कि नई नियुक्तियां प्रदेश की व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ करेंगी तथा युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगी।
इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत विभागीय अधिकारी और चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे।