G20 Summit: बाइडेन, सुनक, अल्बनीज... सबने शेयर की पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर, कुछ ऐसे नजर आए 'दोस्ती' के रंग

G20 Summit Delhi: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए तमाम नेताओं में भारत को लेकर खासा क्रेज दिखा. नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जी20 से संबंधित कई पोस्ट कीं, जिनमें साझा की गईं तस्वीरों में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजर आ रहे हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''भारत में दूसरे सार्थक दिन के लिए तैयार.'' Ready for a productive day two in India, Mr. Prime Minister. pic.twitter.com/9Ll9WPNeMs — President Biden (@POTUS) September 9, 2023 ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी एक्स पर पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ''आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित एक सफल जी20 बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को संपन्न करने के बारे में एक अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई.'' एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ वाली दो तस्वीरें को शेयर की हैं. एक तस्वीर सेल्फी वाली हैं और दूसरी तस्वीर में दोनों बैठकर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. A successful G20 meeting hosted by @narendramodi in New Delhi today followed by a good bilateral discussion about concluding the Comprehensive Economic Cooperation Agreement between Australia and India ???????????????? pic.twitter.com/tglLOScrcJ — Anthony Albanese (@AlboMP) September 9, 2023 ऋषि सुनक ने लिखा दिलचस्प कैप्शन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी पीएम मोदी के साथ एक्स पर तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बैठकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं. सुनक ने बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, ''दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा. एक महत्वाकांक्षा हमारे साझा मूल्यों, हमारे लोगों के बीच संबंध और निश्चित रूप से क्रिकेट के प्रति हमारे जुनून में निहित है.'' ????????????????Two nations, one ambition.An ambition rooted in our shared values, the connection between our people and – of course – our passion for cricket. pic.twitter.com/1W4wkiYCjY — Rishi Sunak (@RishiSunak) September 9, 2023 ऋषि सुनक के अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के संग वाली तस्वीर साझा की है. उन्होंने लिखा, मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी20 के नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर एक महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे बढ़ाया है. हमने इस शिखर सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया है और हम द्विपक्षीय संबंधों में और G7 की इतालवी अध्यक्षता को ध्यान में रखते हुए भी समन्वय करना जारी रखेंगे. Ringrazio il Primo Ministro dell'India @narendramodi per la sua gestione di questa Presidenza #G20, che ha proposto un'agenda ambiziosa sulle sfide globali. Abbiamo lavorato insieme per assicurare il successo di questo Vertice e continueremo a coordinarci nei rapporti bilaterali… pic.twitter.com/dAhwikPmMC — Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 9, 2023 ये भी पढ़ें: BRI से बाहर आना चाहता है इटली, अब भारत ने भी दिया ड्रैगन को ये झटका, जानें मेलोनी को मनाने क्यों पहुंचे चीनी पीएम?

G20 Summit: बाइडेन, सुनक, अल्बनीज... सबने शेयर की पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर, कुछ ऐसे नजर आए 'दोस्ती' के रंग

G20 Summit Delhi: जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए तमाम नेताओं में भारत को लेकर खासा क्रेज दिखा. नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जी20 से संबंधित कई पोस्ट कीं, जिनमें साझा की गईं तस्वीरों में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजर आ रहे हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''भारत में दूसरे सार्थक दिन के लिए तैयार.''

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी एक्स पर पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ''आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित एक सफल जी20 बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को संपन्न करने के बारे में एक अच्छी द्विपक्षीय चर्चा हुई.''

एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ वाली दो तस्वीरें को शेयर की हैं. एक तस्वीर सेल्फी वाली हैं और दूसरी तस्वीर में दोनों बैठकर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं.

ऋषि सुनक ने लिखा दिलचस्प कैप्शन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी पीएम मोदी के साथ एक्स पर तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बैठकर चर्चा करते हुए दिख रहे हैं. सुनक ने बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, ''दो राष्ट्र, एक महत्वाकांक्षा. एक महत्वाकांक्षा हमारे साझा मूल्यों, हमारे लोगों के बीच संबंध और निश्चित रूप से क्रिकेट के प्रति हमारे जुनून में निहित है.''

ऋषि सुनक के अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के संग वाली तस्वीर साझा की है. उन्होंने लिखा, मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी20 के नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर एक महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे बढ़ाया है. हमने इस शिखर सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम किया है और हम द्विपक्षीय संबंधों में और G7 की इतालवी अध्यक्षता को ध्यान में रखते हुए भी समन्वय करना जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: BRI से बाहर आना चाहता है इटली, अब भारत ने भी दिया ड्रैगन को ये झटका, जानें मेलोनी को मनाने क्यों पहुंचे चीनी पीएम?