जीएसटी में कमी से आम जनता को राहत, 125 व्यापारी संगठन प्रधानमंत्री को देंगे धन्यवाद

दवाइयों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी घटने से नागरिकों और व्यापारियों में खुशी। 125 व्यापारी संगठन दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे धन्यवाद।

जीएसटी में कमी से आम जनता को राहत, 125 व्यापारी संगठन प्रधानमंत्री को देंगे धन्यवाद

केंद्र सरकार द्वारा दवाइयों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी घटाने के फैसले से आम नागरिकों और व्यापारिक संगठनों में खुशी का माहौल है। इस निर्णय का पूरे देशभर में स्वागत किया जा रहा है।

इंदौर रेडीमेड गारमेंट संगठन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि रेडीमेड वस्त्रों पर कर कम करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी, जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि 125 व्यापारी संगठन दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आभार व्यक्त करेंगे।

मावा व्यापारी कैलाश चंद्र खंडेलवाल ने इसे अकल्पनीय राहत बताया और कहा कि इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा होगा। वहीं ओपी यादव ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में यह कदम गंभीर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

नमकीन व्यापारी रियाज जैन ने कहा कि नमकीन पर जीएसटी खत्म होने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों का मानना है कि यह निर्णय न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देगा बल्कि आम जनता की जेब पर पड़ने वाले बोझ को भी काफी हद तक कम करेगा।