Haryana: हरियाणा में डिजिटल साक्षरता भी पढ़ेंगे 11वीं-12वीं के छात्र, 9वीं से अनिवार्य होगी करियर काउंसलिंग
Career Counselling: हरियाणा के सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में कोडिंग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल सुरक्षा सहित डिजिटल साक्षरता विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा में नई प्रौद्योगिकियों के महत्व को स्वीकार करते हुए हरियाणा सरकार की ओर से छात्रों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की गई है। सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम में कोडिंग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल सुरक्षा सहित डिजिटल साक्षरता विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा, सरकार प्रत्येक स्कूल में "उम्मीद काउंसलिंग" सेवाएं स्थापित करेगी और कक्षा 9वीं से आगे के सभी छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग अनिवार्य कर दी जाएगी।