Hisar: शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई, केस दर्ज

हिसार में दयानंद महाविद्यालय के पास जय गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

Hisar: शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई, केस दर्ज

हिसार में दयानंद महाविद्यालय के पास जय गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। यह घटना देर रात करीब एक बजे की है जब स्थानीय लोगों ने तेज आवाज से हो रही परेशानी की शिकायत पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर एएसआई विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डीजे को तुरंत बंद करवाया। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और बहस शुरू कर दी।

पुलिस ने डीजे संचालक, आजाद नगर निवासी दीपू, से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने डीजे के उपकरण, जिसमें एम्पलीफायर और लैपटॉप शामिल थे, जब्त कर लिए। शहर थाना पुलिस ने डीजे संचालक दीपू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना कानून का उल्लंघन है, जिससे आम जनता को असुविधा होती है।