IND vs AUS: शॉट सिलेक्शन को लेकर श्रेयस अय्यर पर बिफरे युवराज, दे डाली यह नसीहत
Yuvraj Singh on Shreyas Iyer: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने जिस तरह विकेट गंवाया, उसे लेकर युवराज सिंह नाराज हैं. उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरिए जाहिर किया है. युवराज सिंह ने लिखा है कि नंबर-4 पर खेलने वाले बल्लेबाज को दबाव को झेलने की आदत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब टीम अपनी पारी को फिर से संभालने की कोशिश करे तो श्रेयस अय्यर को बेहतर सोच और समझ के साथ खेलने की जरूरत है. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रन के टारगेट को चेज़ करते हुए भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. यहां श्रेयस अय्यर से पारी को संभालने की उम्मीद थी लेकिन वह जोश हेजलवुड की एक गेंद पर खराब शॉट खेलते हुए विकेट दे बैठे. श्रेयस भी बिना खाता खोले ही चलते बने थे. विराट और राहुल ने संभाली पारीदो रन के कुल योग पर तीन विकेट खोने के बाद टीम इंडिया की हार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही थी. हालांकि विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97) की पारियों ने भारत को जीत का रास्ता तय कराया. युवराज सिंह ने इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि मैं अभी भी यह नहीं समझ पा रहा हूं कि केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं. जबकि उन्होंने इस क्रम पर खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी जड़ा है. युवराज ने आगे लिखा, विराट कोहली का कैच ड्रॉप न करें, वह मैच को आपसे दूर ले जा सकते हैं. No 4 batsman has to absorb the pressure !! Need better thinking from @ShreyasIyer15 when team is trying to rebuild their innings ! Still don’t understand why @klrahul is not batting at no 4 ! After scoring a 100 against Pakistan ! Dropping @imVkohli might cost australia big time… — Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 8, 2023 यह भी पढ़ें... Devon Conway: भारत में 100+ के एवरेज और स्ट्राइक रेट से रन बनाता है यह बल्लेबाज, चौंकाने वाले हैं स्पिन के खिलाफ आंकड़े
Yuvraj Singh on Shreyas Iyer: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने जिस तरह विकेट गंवाया, उसे लेकर युवराज सिंह नाराज हैं. उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरिए जाहिर किया है.
युवराज सिंह ने लिखा है कि नंबर-4 पर खेलने वाले बल्लेबाज को दबाव को झेलने की आदत होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब टीम अपनी पारी को फिर से संभालने की कोशिश करे तो श्रेयस अय्यर को बेहतर सोच और समझ के साथ खेलने की जरूरत है.
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रन के टारगेट को चेज़ करते हुए भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे. यहां श्रेयस अय्यर से पारी को संभालने की उम्मीद थी लेकिन वह जोश हेजलवुड की एक गेंद पर खराब शॉट खेलते हुए विकेट दे बैठे. श्रेयस भी बिना खाता खोले ही चलते बने थे.
विराट और राहुल ने संभाली पारी
दो रन के कुल योग पर तीन विकेट खोने के बाद टीम इंडिया की हार की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही थी. हालांकि विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97) की पारियों ने भारत को जीत का रास्ता तय कराया.
युवराज सिंह ने इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि मैं अभी भी यह नहीं समझ पा रहा हूं कि केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं. जबकि उन्होंने इस क्रम पर खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी जड़ा है. युवराज ने आगे लिखा, विराट कोहली का कैच ड्रॉप न करें, वह मैच को आपसे दूर ले जा सकते हैं.
No 4 batsman has to absorb the pressure !! Need better thinking from @ShreyasIyer15 when team is trying to rebuild their innings ! Still don’t understand why @klrahul is not batting at no 4 ! After scoring a 100 against Pakistan ! Dropping @imVkohli might cost australia big time…
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 8, 2023
यह भी पढ़ें...