IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, आलोचकों को बल्ले से दिया करारा जवाब

Shubman Gill: विशाखापट्टनम टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक का आंकड़ा छू लिया है. शुभमन गिल ने 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल 136 गेंदों पर 101 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस वक्त भारत का स्कोर 4 विकेट पर 203 रन है. भारतीय टीम की बढ़त 346 रनों की हो चुकी है. शुभमन गिल के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं. शुभमन गिल और अक्षर पटेल के बीच 133 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है. वहीं, इस शतक के बाद शुभमन गिल ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का तीसरा शतक है. इसके अलावा यह युवा बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट में 4 अर्धशतक बना चुका है. अपडेट जारी है...

IND vs ENG: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, आलोचकों को बल्ले से दिया करारा जवाब

Shubman Gill: विशाखापट्टनम टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक का आंकड़ा छू लिया है. शुभमन गिल ने 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. खबर लिखे जाने तक शुभमन गिल 136 गेंदों पर 101 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस वक्त भारत का स्कोर 4 विकेट पर 203 रन है. भारतीय टीम की बढ़त 346 रनों की हो चुकी है. शुभमन गिल के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं. शुभमन गिल और अक्षर पटेल के बीच 133 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

वहीं, इस शतक के बाद शुभमन गिल ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का तीसरा शतक है. इसके अलावा यह युवा बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट में 4 अर्धशतक बना चुका है.