Jammu Kashmir Terrorist Attack: 'आतंक के खिलाफ देश एकजुट' पुंछ में 5 जवानों की शहादत पर राहुल, खड़गे और प्रियंका गांधी ने जताया दुख
Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत पर पूरा देश गमगीन है. इसे लेकर गुरुवार (21 दिसंबर) को कांग्रेस नेता राहुल ने भी दुख जताया है और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) की पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की ख़बर बेहद दुखद है. शहीद हुए जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, ये देश आपके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने और शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. ’’ जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे जवानों की शहादत की खबर बहुत दुखद है।भारत की रक्षा में उनका यह सर्वोच्च बलिदान देश सदा याद रखेगा। इस कठिन समय में शहीदों के शोकाकुल परिवारों को मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 21, 2023 प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख आतंकी हमले की इस वारदात को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में हमारे जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला. शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि. इस बलिदान के लिए देश हमेशा आपका ऋणी रहेगा. ईश्वर शहीद जवानों की आत्मा को शांति एवं घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं. ’’ जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में हमारे वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।इस कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। आतंक और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।बहादुर जवानों की शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि। देश हमेशा उनका और उनके परिवार का… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 21, 2023 खड़गे ने कहा- इंडिया गठबंधन आतंकवाद के संकट के खिलाफ एकजुट सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा है कि आतंकवाद की घटनाओं के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है. उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्यकर्मियों की शहादत से गहरा दुख हुआ.नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार को उनके अदम्य साहस और दृढ़ साहस के लिए सलाम.दुःख की इस घड़ी में, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं. हम घायल सैनिकों के पूर्ण एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. "खड़गे ने कहा, "हम राजौरी और पीर पंजाल रेंज के इलाकों में हो रहे इन जघन्य आतंकी हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. इंडिया ( विपक्षी गठबंधन) आतंकवाद के संकट के खिलाफ एकजुट है." Deeply anguished by the martyrdom of four Army personnel who have made the supreme sacrifice in a terrorist attack on Army vehicles in Rajouri area of Jammu and Kashmir.Salutations to Naik Birendra Singh, Naik Karan Kumar, Rifleman Chandan Kumar, Rifleman Gautam Kumar for their… — Mallikarjun Kharge (@kharge) December 22, 2023 आत्मघाती हमलावरों ने किया सेना शिविर पर हमला आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को तड़के दो आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर ‘आत्मघाती’ हमला किया जिसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं. दो अन्य लोग घायल भी है. चार घंटे तक चली गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों को भी मार दिया गया. अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां से 185 किलोमीटर दूर पारगल स्थित सैन्य शिविर के बाहरी घेरे से अंदर आने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने देर रात करीब दो बजे पहली बार गोलीबारी की. फिर मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए. तीन जिलों में आतंकी हमलों में मारे गए हैं 19 सुरक्षाकर्मी न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिक शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए. राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में इस साल मुठभेड़ों में अब तक 19 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं और 28 आतंकवादी मारे गए हैं. इन मुठभेड़ों में कुल 54 लोग मारे गए हैं. इससे पहले अक्टूबर 2021 में वन क्षेत्र में आतंकवादियों के दो अलग-अलग हमलों में नौ सैनिक शहीद हो गए थे. चमरेर में 11 अक्टूबर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हुए थे, जबकि 14 अक्टूबर को एक निकटवर्ती जंगल में एक जेसीओ और तीन सैनिकों ने जान गंवाई थी. ये भी पढ़ें:Terrorist Attack: सेना की 2 गाड़ियों पर आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 4 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी
Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले में पांच जवानों की शहादत पर पूरा देश गमगीन है. इसे लेकर गुरुवार (21 दिसंबर) को कांग्रेस नेता राहुल ने भी दुख जताया है और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) की पोस्ट में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की ख़बर बेहद दुखद है. शहीद हुए जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, ये देश आपके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने और शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. ’’
जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए कायराना आतंकी हमले में हमारे जवानों की शहादत की खबर बहुत दुखद है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 21, 2023
भारत की रक्षा में उनका यह सर्वोच्च बलिदान देश सदा याद रखेगा।
इस कठिन समय में शहीदों के शोकाकुल परिवारों को मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
प्रियंका गांधी ने भी जताया दुख
आतंकी हमले की इस वारदात को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में हमारे जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला. शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि. इस बलिदान के लिए देश हमेशा आपका ऋणी रहेगा. ईश्वर शहीद जवानों की आत्मा को शांति एवं घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं. ’’
जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में हमारे वीर जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 21, 2023
इस कायराना हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। आतंक और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।
बहादुर जवानों की शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि। देश हमेशा उनका और उनके परिवार का…
खड़गे ने कहा- इंडिया गठबंधन आतंकवाद के संकट के खिलाफ एकजुट
सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा है कि आतंकवाद की घटनाओं के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है. उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में सेना के वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्यकर्मियों की शहादत से गहरा दुख हुआ.
नायक बीरेंद्र सिंह, नायक करण कुमार, राइफलमैन चंदन कुमार, राइफलमैन गौतम कुमार को उनके अदम्य साहस और दृढ़ साहस के लिए सलाम.
दुःख की इस घड़ी में, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं. हम घायल सैनिकों के पूर्ण एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. "
खड़गे ने कहा, "हम राजौरी और पीर पंजाल रेंज के इलाकों में हो रहे इन जघन्य आतंकी हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. इंडिया ( विपक्षी गठबंधन) आतंकवाद के संकट के खिलाफ एकजुट है."
Deeply anguished by the martyrdom of four Army personnel who have made the supreme sacrifice in a terrorist attack on Army vehicles in Rajouri area of Jammu and Kashmir.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 22, 2023
Salutations to Naik Birendra Singh, Naik Karan Kumar, Rifleman Chandan Kumar, Rifleman Gautam Kumar for their…
आत्मघाती हमलावरों ने किया सेना शिविर पर हमला
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को तड़के दो आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर ‘आत्मघाती’ हमला किया जिसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं. दो अन्य लोग घायल भी है. चार घंटे तक चली गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों को भी मार दिया गया. अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां से 185 किलोमीटर दूर पारगल स्थित सैन्य शिविर के बाहरी घेरे से अंदर आने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने देर रात करीब दो बजे पहली बार गोलीबारी की. फिर मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए.
तीन जिलों में आतंकी हमलों में मारे गए हैं 19 सुरक्षाकर्मी
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिक शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए. राजौरी, पुंछ और रियासी जिलों में इस साल मुठभेड़ों में अब तक 19 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं और 28 आतंकवादी मारे गए हैं. इन मुठभेड़ों में कुल 54 लोग मारे गए हैं.
इससे पहले अक्टूबर 2021 में वन क्षेत्र में आतंकवादियों के दो अलग-अलग हमलों में नौ सैनिक शहीद हो गए थे. चमरेर में 11 अक्टूबर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हुए थे, जबकि 14 अक्टूबर को एक निकटवर्ती जंगल में एक जेसीओ और तीन सैनिकों ने जान गंवाई थी.
ये भी पढ़ें:Terrorist Attack: सेना की 2 गाड़ियों पर आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, 4 जवान शहीद, PAFF ने ली जिम्मेदारी