कोंडागांव में एक लाख के इनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिली प्रोत्साहन राशि

कोंडागांव में एक लाख रुपये के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उसे पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

कोंडागांव में एक लाख के इनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिली प्रोत्साहन राशि

कोंडागांव जिले में आज एक लाख रुपये के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। बताया गया है कि यह माओवादी पूर्वी बस्तर डिवीजन के अंतर्गत आमदई एलओएस सदस्य के पद पर लंबे समय से सक्रिय था। राज्य सरकार की नई पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए उसने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को शासन द्वारा पचास हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास का माहौल मजबूत हो रहा है।