Lucknow: खाने के पैसे न देने पर युवक ने साथी को ईंट से कूचकर मार डाला, दोनों नशे में थे

लखनऊ तालकटोरा के आलमनगर में एक टेंट हाउस में मजदूरी करने वाले दो युवकों में खाने के पैसे के लेन-देन में विवाद हो गया जिसमें हरदोई के बघौली निवासी सोमेंद्र ने बहलोल पुर संडीला निवासी अनमोल (30) के सिर पर ईंट मार दी।

Lucknow: खाने के पैसे न देने पर युवक ने साथी को ईंट से कूचकर मार डाला, दोनों नशे में थे

लखनऊ तालकटोरा के आलमनगर में बृहस्पतिवार की देर रात एक टेंट हाउस में मजदूरी करने वाले दो युवकों में खाने के पैसे के लेन-देन में विवाद हो गया जिसमें हरदोई के बघौली निवासी सोमेंद्र ने बहलोल पुर संडीला निवासी अनमोल (30) के सिर पर ईंट मार दी।

अनमोल के घायल होने पर आरोपी सोमेंद्र टेंट मालिक असलम को बुला कर लाया। दोनों घायल अनमोल को ट्रामा सेंटर ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनमोल अविवाहित थे और एक महीने से टेंट हाउस में काम कर रहे थे। जबकि आरोपी सोमेंद्र पिछले 10 साल से काम कर रहा है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया दोनों शराब के नशे थे।