उत्तर प्रदेश में 'मिशन शक्ति-5.0' की शुरुआत, महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश में 'मिशन शक्ति-5.0' लांच, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर ने रैली हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
उत्तर प्रदेश में 'मिशन शक्ति-5.0' की शुरुआत "नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन" थीम के साथ की गई। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में जागरूकता फैलाना और महिलाओं की सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मिशन के जरिए महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, देश की जीडीपी उतनी तेजी से बढ़ेगी।
मिशन शक्ति केंद्र प्रत्येक स्थान पर स्थापित किए गए हैं, जहाँ पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षा, न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।