Mood of the Nation Survey: अभी हुए चुनाव तो UP में SP-कांग्रेस मिलकर भी न ला पाएंगे 35 फीसदी वोट, BJP को 8 सीटों का होगा लाभ- MOTN Poll
India Today-C Voter Mood of the Nation Survey: देश में अगर अभी चुनाव हुए तो उत्तर प्रदेश (यूपी) की 80 लोकसभा सीटों में 70 पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत हासिल कर सकती है, जबकि उसका वोट शेयर 50 फीसदी से अधिक हो सकता है. यह बात गुरुवार (8 फरवरी, 2024) को इंडिया टुडे और सी वोटर के मूड ऑफ दि नेशन सर्वे के जरिए सामने आई. चुनाव से जुड़े इस पोल में आसार जताए गए कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस मिलकर भी 35 फीसदी वोट शेयर का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर पाएंगी. सीटों को लेकर यह है अनुमान बीजेपी+ - 70 सीटें कांग्रेस - 1 सीट सपा - 7 सीटें अपना दल - 2 सीटें किसका कितना रहेगा वोट शेयर? बीजेपी - 52.1% कांग्रेस - 5.5% सपा - 30.1% बसपा - 8.4% अन्य - 3.9% 2019 में ऐसे रहे थे नतीजे बीजेपी - 50% वोट (62 सीटें) सपा - 18.11% (5 सीटें) कांग्रेस - 6.36% (1 सीट) ...तो इस तरह किया यह सर्वे मीडिया समूह इंडिया टुडे और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पोलिंग एजेंसी सेंटर फॉर वोटिंग ओपिनियन एंड ट्रेंड्स इन इलेक्शन रिसर्च (सी वोटर) का मूड ऑफ दि नेशन सर्वे 543 सीटों पर किया गया है. पोल के लिए कुल 1,49,092 सैंपल लिए और यह काम लगभग डेढ़ महीने के बीच हुआ. 15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 के बीच 35 हजार लोगों से संवाद (सीधी बातचीत) किया गया, जबकि अलग-अलग तरीकों से डेढ़ लाख इस सर्वे में शामिल किए गए. वैसे, यह जरूरी नहीं है कि सर्वे में बताई गई बातें सही ही हों. पूर्व में इस तरह के कई चुनावी पोल्स गलत भी साबित हुए हैं.
India Today-C Voter Mood of the Nation Survey: देश में अगर अभी चुनाव हुए तो उत्तर प्रदेश (यूपी) की 80 लोकसभा सीटों में 70 पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत हासिल कर सकती है, जबकि उसका वोट शेयर 50 फीसदी से अधिक हो सकता है. यह बात गुरुवार (8 फरवरी, 2024) को इंडिया टुडे और सी वोटर के मूड ऑफ दि नेशन सर्वे के जरिए सामने आई. चुनाव से जुड़े इस पोल में आसार जताए गए कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस मिलकर भी 35 फीसदी वोट शेयर का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर पाएंगी.
सीटों को लेकर यह है अनुमान
- बीजेपी+ - 70 सीटें
- कांग्रेस - 1 सीट
- सपा - 7 सीटें
- अपना दल - 2 सीटें
किसका कितना रहेगा वोट शेयर?
- बीजेपी - 52.1%
- कांग्रेस - 5.5%
- सपा - 30.1%
- बसपा - 8.4%
- अन्य - 3.9%
2019 में ऐसे रहे थे नतीजे
- बीजेपी - 50% वोट (62 सीटें)
- सपा - 18.11% (5 सीटें)
- कांग्रेस - 6.36% (1 सीट)
...तो इस तरह किया यह सर्वे
मीडिया समूह इंडिया टुडे और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पोलिंग एजेंसी सेंटर फॉर वोटिंग ओपिनियन एंड ट्रेंड्स इन इलेक्शन रिसर्च (सी वोटर) का मूड ऑफ दि नेशन सर्वे 543 सीटों पर किया गया है. पोल के लिए कुल 1,49,092 सैंपल लिए और यह काम लगभग डेढ़ महीने के बीच हुआ. 15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 के बीच 35 हजार लोगों से संवाद (सीधी बातचीत) किया गया, जबकि अलग-अलग तरीकों से डेढ़ लाख इस सर्वे में शामिल किए गए. वैसे, यह जरूरी नहीं है कि सर्वे में बताई गई बातें सही ही हों. पूर्व में इस तरह के कई चुनावी पोल्स गलत भी साबित हुए हैं.