मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ‘नियुक्ति-पत्रों का वितरण’ एवं पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्रमपूर्व पदोन्नति प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आयोजित ‘नियुक्ति-पत्रों का वितरण’ एवं ‘पुलिस कर्मियों

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में आयोजित ‘नियुक्ति-पत्रों का वितरण’ एवं ‘पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्रमपूर्व पदोन्नति प्रदान’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री तुलसीराम सिलावट एवं श्री करणसिंह वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।