ऊर्जा मंत्री ने ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत गुना की रामटेकरी पर किया पौधरोपण

ऊर्जा मंत्री  श्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर ने गुना में सतकपुर स्थित रामटेकरी पर ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी संख्‍या में उपस्थित

ऊर्जा मंत्री ने ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत गुना की रामटेकरी पर किया पौधरोपण

ऊर्जा मंत्री  श्री प्रद्युम्‍न सिंह तोमर ने गुना में सतकपुर स्थित रामटेकरी पर ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी संख्‍या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधरोपण किया।  मंत्री श्री तोमर ने निर्माणाधीन टेकरी मंदिर स्‍थल का भ्रमण कर निर्माण कार्यो का अवलोकन भी किया। 

इस अवसर पर पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया, विधायक गुना श्री पन्नालाल शाक्‍य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी रामटेकरी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।