उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने हरदा घटना पर शोक व्यक्त किया
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुई अग्नि दुघर्टना के हादसे पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की ह - 06/02/2024
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुई अग्नि दुघर्टना के हादसे पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के उपचार के लिये नजदीकी जिलों में पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। भोपाल एवं इंदौर में भी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्थाएं की गई हैं।