प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, सेवा पर्व में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और पोषण माह का शुभारंभ होगा। 2 अक्टूबर तक सेवा पर्व के दौरान पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, सेवा पर्व में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान भी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा पर्व, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर रहेगा जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर कल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और आठवें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में प्रदेशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पर्व” मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अनेक अभियान चलाएगी।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान
इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविर, पोषण जागरूकता कार्यक्रम और मातृत्व लाभ वितरण आयोजित किए जाएंगे। लोगों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।

स्वच्छता ही सेवा 2025
नगर विकास विभाग की ओर से “स्वच्छता ही सेवा 2025” पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, रामलीला मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण
वन विभाग इस सेवा पर्व के दौरान प्रदेशभर में 15 लाख पौधे रोपेगा। सभी 34 नगर वनों में कम से कम 100 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा “स्वच्छ उत्सव” के तहत स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता, पक्षी अभयारण्यों की सफाई, खर-पतवार हटाने, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

जनभागीदारी पर जोर
प्रदेश सरकार का उद्देश्य सेवा पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाना है, ताकि आम जनता स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझे और सक्रिय रूप से इसमें हिस्सा ले।