प्रधानमंत्री मोदी ने आनंदकुमार वेलकुमार को स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत पर दी बधाई
चीन में हुई स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में आनंदकुमार वेलकुमार ने 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रियों ने दी बधाई।
चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने का गौरव दिलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि आनंदकुमार वेलकुमार की grit, speed और spirit ने उन्हें भारत का पहला विश्व चैंपियन स्केटर बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आनंदकुमार वेलकुमार ने अपनी स्किल, agility और precision के दम पर भारत को यह पहला स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आनंदकुमार वेलकुमार ने असाधारण टाइमिंग के साथ खिताब जीतकर पूरे देश को गर्वान्वित किया है। उन्होंने इस जीत को भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया, जो पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
आनंदकुमार वेलकुमार की यह उपलब्धि भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है।