प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, रोजगार मेला पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेला पहल के तहत 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। यह रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, रोजगार मेला पहल के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार सुबह रोजगार मेला पहल के तहत देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहेंगे।

रोजगार मेला कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की आजीविका सृजन और युवा सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान कर रही है।

अक्टूबर 2022 में हुई थी रोजगार मेला सीरीज की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेला सीरीज की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में मिशन मोड में भर्ती की जा रही है।

भारत के युवा आज टेक्नोलॉजी, शिक्षा, खेल, रक्षा और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। रोजगार मेला इन्हीं युवाओं को सरकारी सेवाओं में नए अवसर प्रदान करने का एक माध्यम बन गया है।

देशभर में 40 स्थानों पर आयोजित होगा 17वां रोजगार मेला
रोजगार मेला श्रृंखला का 17वां संस्करण आज देशभर के 40 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में चयनित 51,000 से अधिक नए रंगरूटों को अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किए जाएंगे।

सरकार को उम्मीद है कि यह रोजगार मेला आने वाले समय में और अधिक रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा और देश के युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।