प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर दिया एकता का संदेश, ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देशवासियों से ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विविधता ही भारत की आत्मा है और सरदार पटेल ने उसे एकता में पिरोया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशवासियों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “हमारी विविधता ही भारत की आत्मा है और सरदार पटेल ने इस विविधता को एकता के सूत्र में पिरोया था।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को सरदार पटेल की प्रेरणा से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर एकता की भावना को और मजबूत करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “हमारी विविधता ही भारत की आत्मा है और सरदार पटेल ने इसे एकता में पिरोया। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हों और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बनाएं।”
सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत उन्हीं की दूरदर्शिता और राष्ट्र एकता के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए, विविधताओं में एकता के इस अद्भुत भाव को आगे बढ़ाएं।
प्रधानमंत्री का यह संदेश देशभर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिया गया, जो हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर मनाया जाता है।