Rampur: मुरादाबाद से जीत के बाद आजम खां की पत्नी से मिली रुचिवीरा, कहा- राजनीति में अपरिपक्व हैं मोहिब्बुल्लाह

मुरादाबाद सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद रुचिवीरा रामपुर जेल रोड स्थित आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास  पर पहुंचीं।

Rampur: मुरादाबाद से जीत के बाद आजम खां की पत्नी से मिली रुचिवीरा, कहा- राजनीति में अपरिपक्व हैं मोहिब्बुल्लाह

मुरादाबाद सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद रुचिवीरा रामपुर जेल रोड स्थित आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और रामपुर सीट पर सपा की वजह से जीत मिली है।

उन्होंने मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के एक बयान की निंदा की। जिसमें उन्होंने आजम खां से जेल में मिलने जाने की बात पर, जेल को सुधारगृह बताया था। कहा था सुधारगृह में कोई मिलने नहीं जाता।

जिसको लेकर रुचिवीरा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कहा है तो उनमें राजनीतिक अपरिपक्वता नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द वो जेल में आजम खां से मिलने जाएंगी।