Republic Day 2024: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखे लोग
आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर देश का हर नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर देश का हर नागरिक देश भक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर रंगा-रंग कार्योक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा
बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा फहराया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के अफसर व जनप्रतिनिधि समेत स्कुली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में किया ध्वजारोहण
मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने ध्वजारोहण किया। पुलिस परेड ग्राउंड गुरुकल में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।