Shaun Marsh Retirement: IPL की पहली ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, डेब्यू मैच में ही मचा दिया था कोहराम

Shaun Marsh Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शॉन मार्श ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वे बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ करियर का आखिरी मैच खेलें. मार्श ने अपने करियर के दौरान कई यादगार रिकॉर्ड बनाए हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. मार्श आईपीएल के पहले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी हैं. वे इंटरनेशनल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कमाल दिखा चुके हैं.    अपडेट जारी है... यह भी पढ़ें : IND vs AFG: 12 हजार टी20 रन जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बनने के करीब विराट कोहली, इंदौर में हासिल कर सकते हैं यह बड़ा मुकाम

Shaun Marsh Retirement: IPL की पहली ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, डेब्यू मैच में ही मचा दिया था कोहराम

Shaun Marsh Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शॉन मार्श ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वे बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ करियर का आखिरी मैच खेलें. मार्श ने अपने करियर के दौरान कई यादगार रिकॉर्ड बनाए हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. मार्श आईपीएल के पहले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी हैं. वे इंटरनेशनल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कमाल दिखा चुके हैं.

मार्श बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था. मार्श ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए हैं. इस दौरान 10 चौके लगाए और नाबाद भी रहे. उनके प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मार्श ने अब खुलासा किया है वे करियर का आखिरी मैच सिडनी थंडर के खिलाफ 17 जनवरी को खेलेंगे. इसके बाद संन्यास ले लेंगे.