Sirsa: गांव नरायण खेड़ा में भाजपा नेता गोबिंद कांडा का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, वापस लौटने पर मजबूर
सिरसा विधानसभा के गांव नरायण खेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
सिरसा विधानसभा के गांव नरायण खेड़ा में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए उन्हें वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7 बजे गोबिंद कांडा वोट के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से गांव नरायण खेड़ा पहुंचे थे। जैसे ही वे ग्रामीणों से जनसंपर्क करने लगे, करीब 20 ग्रामीणों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने भाजपा नेता से सवाल किया कि वे चुनावों के समय ही गांव में क्यों आते हैं, जबकि पहले कभी गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।