Sitapur News: मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे... फायरिंग कर फैलाई दहशत; एक दर्जन घायल

यूपी के सीतापुर में शनिवार रात जमकर फायरिंग हुई। मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद होने लगा।

Sitapur News: मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे... फायरिंग कर फैलाई दहशत; एक दर्जन घायल

यूपी के सीतापुर में शनिवार रात जमकर फायरिंग हुई। मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। 

घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।