Sonipat News: रात को भी ढाबे के पास देखे गए थे संदिग्ध, पुलिस जुटा रही सबूत

मुरथल स्थित गुलशन ढाबे की पार्किंग में सुंदर मलिक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है।

Sonipat News: रात को भी ढाबे के पास देखे गए थे संदिग्ध, पुलिस जुटा रही सबूत

मुरथल स्थित गुलशन ढाबे की पार्किंग में सुंदर मलिक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है।

सोनीपत। मुरथल स्थित गुलशन ढाबे की पार्किंग में सुंदर मलिक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। पुलिस जांच में रात को ही ढाबे के बाहर कुछ संदिग्ध देखे जाने का पता लगा है। पुलिस की एक टीम सोमवार को भी मुरथल के गुलशन ढाबा पर पहुंची। जहां पर ढाबा पर काम करने वाले कारिंदों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस टीम ने मुरथल टोल प्लाजा व दिल्ली की तरफ के रास्तों से भी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।

सुंदर मलिक रात को साढ़े 10 बजे ढाबे की पार्किंग में आया था। जांच में पता लगा कि वह अपनी बहन से मिलकर आया था। वहां से बिना खाना खाए चला था और बोतल में दूध भी लेकर आया था। हालांकि वह पार्किंग में ही गाड़ी में रहा और रात को वहीं सो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रात को पुलिस को कुछ संदिग्ध ढाबे के बाहर दिखाई दिए है। वह कार में ही सवार थे। ऐसे में रात को वारदात नहीं करने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अंदेशा जताया गया कि रात को हमलावरों को लगा होगा कि सुंदर मलिक ढाबा में कमरा लेकर ठहरा है। हालांकि सुबह उन्हें पता लगने के बाद गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस टीम मृतक सुंदर मलिक के मोबाइल की डिटेल खंगालेगी। बताया जा रहा है कि मोबाइल डिटेल से कई अहम सुराग मिल सकते है।