Stock Market Opening: शेयर बाजार में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर खुला पर निफ्टी लाल दायरे में फिसला
Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती पर हुई है लेकिन निफ्टी की ओपनिंग आज लाल दायरे में हुई है. बैंक निफ्टी की शुरुआत 300 अंकों की मजबूती के साथ हुई है. कैसी रही बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग 100.03 अंकों की तेजी के साथ 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 69,925 पर ओपन हुआ था. एनएसई का निफ्टी 4.10 अंकों की नाममात्र की गिरावट के साथ 20,965 पर खुला है. प्री-ओपन में बाजार की तस्वीर स्टॉक मार्केट प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 111 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 69936 के लेवल पर दिखाई दे रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 2.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 20971 के लेवल पर बना हुआ था. सेंसेक्स के शेयरों का हाल ओपनिंग के समय सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 16 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में इंडसइंड बैंक 1.47 फीसदी ऊपर है और एचसीएल टेक में 1.19 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. अल्ट्राटेक सीमेंट 0.81 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 0.67 फीसदी चढ़ा है. बैंक निफ्टी में है जोरदार उछाल बैंक निफ्टी की शुरुआत करीब 300 अंकों की तेजी के साथ हुई और ये 47,487.60 के लेवल तक ऊंचाई पर गया था. आज बैंक निफ्टी से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है क्योंकि इसके सभी 12 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. ये भी पढ़ें कैबिनेट मिनिस्टर ने UIDAI को दिया खास निर्देश, बिना उंगलियों वाली महिला को आधार बनवाने में ऐसे मिली मदद
Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती पर हुई है लेकिन निफ्टी की ओपनिंग आज लाल दायरे में हुई है. बैंक निफ्टी की शुरुआत 300 अंकों की मजबूती के साथ हुई है.
कैसी रही बाजार की ओपनिंग
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग 100.03 अंकों की तेजी के साथ 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 69,925 पर ओपन हुआ था. एनएसई का निफ्टी 4.10 अंकों की नाममात्र की गिरावट के साथ 20,965 पर खुला है.
प्री-ओपन में बाजार की तस्वीर
स्टॉक मार्केट प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 111 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 69936 के लेवल पर दिखाई दे रहा था. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 2.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 20971 के लेवल पर बना हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
ओपनिंग के समय सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 16 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में इंडसइंड बैंक 1.47 फीसदी ऊपर है और एचसीएल टेक में 1.19 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. अल्ट्राटेक सीमेंट 0.81 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक 0.67 फीसदी चढ़ा है.
बैंक निफ्टी में है जोरदार उछाल
बैंक निफ्टी की शुरुआत करीब 300 अंकों की तेजी के साथ हुई और ये 47,487.60 के लेवल तक ऊंचाई पर गया था. आज बैंक निफ्टी से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है क्योंकि इसके सभी 12 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें