UP: पत्नी को नहीं लगी भनक, पति ने चुपके से बना लिया वीडियो, फिर घरवाली के सामने रखी ऐसी शर्त...शर्म भी न आई
एक विवाहिता ने पति पर बेहद ही घिनौना आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि पति ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद शर्त रख दी कि यदि उसने दहेज लाकर नहीं दिया, तो इस वीडियो को वायरल कर देगा। इसके बाद विवाहिता के साथ मारपीट की, जिसमें वो जख्मी हो गई। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में विवाहिता ने ससुरालियों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने और पिटाई करने के साथ ही पति पर अश्लील वीडियो बनाकर अतिरिक्त दहेज के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पिटाई में घायल हुई विवाहिता को परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।