24 नवम्बर से वाया भोपाल इंदौर-नागपुर-इंदौर वन्दे भारत एक्सप्रेस में 8 कोचों की स्थायी वृद्धि

रेलवे बोर्ड ने इंदौर–नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में 24 नवंबर 2025 से 16 कोचों का स्थायी विस्तार मंजूर किया, जिससे यात्रियों को अधिक सीटें और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

24 नवम्बर से वाया भोपाल इंदौर-नागपुर-इंदौर वन्दे भारत एक्सप्रेस में 8 कोचों की स्थायी वृद्धि

भोपाल। रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर–नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में महत्वपूर्ण सुविधा विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में यह गाड़ी 8 कोचों के साथ संचालित हो रही है, जिसे दोनों दिशाओं में दिनांक 24.11.2025 से 16 कोचों के विस्तारित रैक के साथ स्थायी रूप से संचालित किया जायेगा। इस सुविधा विस्तार से यात्रियों को अधिक बैठने की क्षमता उपलब्ध होगी एवं त्योहारों तथा भीड़भाड़ के समय यात्रा करना और सुगम हो सकेगा।

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह सुविधा विस्तार यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेल प्रसाशन मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।