भोपाल में 21 से 23 नवम्बर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय ‘मेपेक्स 2025’ फिलेटेली प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश डाक परिमंडल 21–23 नवम्बर 2025 को भोपाल में ‘मेपेक्स 2025’ फिलेटेली प्रदर्शनी आयोजित करेगा, जिसमें दुर्लभ डाक टिकटों व थीमैटिक संग्रह का प्रदर्शन होगा और विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियाँ रखी जाएँगी।

भोपाल में 21 से 23 नवम्बर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय ‘मेपेक्स 2025’ फिलेटेली प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश डाक परिमंडल 21 से 23 नवम्बर 2025 तक सुभाष यादव भवन, भोपाल में 14वीं राज्य स्तरीय फिलेटेली प्रदर्शनी ‘मेपेक्स 2025’ का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रदर्शनी डाक टिकट संग्रह के शौकीनों के लिए एक खास अवसर होगी, जिसमें देश और विदेश के दुर्लभ डाक टिकट, विशेष आवरण और थीमैटिक संग्रह प्रदर्शित किए जाएंगे।

मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने बताया कि तीनों दिनों विद्यार्थियों के लिए लेखन प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी, स्टेम्प डिज़ाइन तथा पेंटिंग कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी। उनका कहना है कि फिलेटेली एक रोचक और ज्ञानवर्धक शौक है, और विभाग का उद्देश्य नई पीढ़ी में टिकट संग्रह के प्रति रुचि बढ़ाना है ताकि इस कला और परंपरा को और मजबूती मिले।