Wasim Akram: 'हद्द होती है, हो जाने दो वायरल...', वसीम अकरम ने आखिर खोल दी पाकिस्तान क्रिकेट टीम पोल!
Wasim Akram Reveals on Pakistani Players: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है.
Wasim Akram Reveals on Pakistani Players: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही है. यह सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका जैसी छोटी टीम से पाकिस्तान की हार के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद पाकिस्तान अपना दूसरा मैच भारत से हार गया. पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में पहली जीत कनाडा के खिलाफ मिली. लेकिन पाकिस्तान के इस निराशाजनक प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में से एक वसीम अकरम (Wasim Akram) ने कैमरे के सामने गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वह अब इस टीम का समर्थन नहीं करना चाहते.
वसीम अकरम ने खोली टीम की पोल
वसीम अकरम ने टीम की कमियों को उजागर करते हुए कहा कि खिलाड़ी आपसी रंजिश की वजह से एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं. न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर अकरम ने कहा- "मैं उनमें वो जुनून नहीं ला सकता. ये जुनून उनके अंदर से ही आना चाहिए."
वसीम अकरम ने गुस्से में कह डाली ये बात
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत के दौरान अकरम ने गुस्से से कहा- "बहुत हो गया, बहुत पीठ थपथपाई मैंने. अब ये वायरल हो जाए या ना हो, मुझे फर्क नहीं पड़ता."
आगे वसीम अकरम ने गुस्से से कहा- "किसी को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बारे में सच बोलना ही होगा. ये हद से बाहर होता जा रहा है. किसी का मूड खराब है, तो वो उससे बात नहीं कर रहा है. ये उससे बात नहीं कर रहा है. क्या हो रहा है यार! पूरे देश की भावनाओं के साथ तुमने खिलवाड़ किया है. हर चीज की एक हद होती है."
अकरम ने दी थी टीम बदलने की नसीहत
इससे पहले, इस दिग्गज पेसर ने नई टीम बनाने की मांग भी की थी क्योंकि पूरा पाकिस्तानी क्रिकेट जगत निराश है. अकरम ने कहा- "बहुत हो गया! अब नए बच्चों को लाओ, नई पाकिस्तानी टीम बनाओ. पूरा पाकिस्तानी समुदाय, वहां (पाकिस्तान में) और यहां (अमेरिका में) निराश है. वो इस बात का जश्न मना रहे थे कि हम जीत रहे हैं (भारत के खिलाफ), लंबे समय बाद, वो भी इतनी बड़ी टीम के खिलाफ. लेकिन उन्होंने कहा 'नहीं, हम जीतना नहीं चाहते'. अब उन्हें जाना चाहिए, आईने में खुद को देखना चाहिए और खुद ही ये कहना चाहिए कि वो अब नहीं खेलेंगे... मेरी उनको (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) सलाह है कि वो एक नई टीम खिलाएं, नए खिलाड़ी लाएं. हम वैसे भी हार रहे हैं... उन बच्चों को तराशें. एक साल में एक मज़बूत टीम तैयार हो जाएगी."