कैथल डिपो को झटका: एनसीआर जिलों में भेजी 48 बीएस-6 बसें, रोडवेज यूनियन के नेताओं ने जताया रोष; बोले...
लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच कैथल डिपो को बड़ा झटका लगा है।
लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच कैथल डिपो को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकार की ओर से बनाई गई कमेटी के निर्देशों पर कैथल डिपो से एनसीआर क्षेत्र के जिलों में बीएस-6 तकनीक की 78 बसें भेज दी हैं। वहीं, इनके बदले में सभी बीएस-3 तकनीक की बसें भी वापस नहीं आई है। इनके बदले अभी तक बीएस-3 व 4 तकनीक की महज 48 बसें आई हैं। ये जो बसें आई है, यह भी बेहद खराब हालत की है। जिनकी मरम्मत करने में काफी अधिक समय लगेगा। ऐसे कैथल डिपो की ओर से संचालित की जाने वाले बसों की संख्या कम होगी और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।