जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के कृष्णाघाटी इलाके में शुक्रवार (12 जनवरी) को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग कर दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर लिखा, ''आज (12 जनवरी) लगभग 18:00 बजे, कृष्णाघाटी, पुंछ सेक्टर के पास एक जंगल से संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की गई. हमारे सैनिकों में कोई हताहत नहीं हुआ. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान जारी है.'' At around 1800h today, a Security Forces convoy of vehicles was fired upon by suspected terrorists from a jungle near Krishna Ghati #Poonch sector. No casualties to own troops. Joint search Operations by #IndianArmy and #JKP are in progress.@adgpi @NorthernComd_IA pic.twitter.com/jR0ytWRy88 — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) January 12, 2024 हाई रैंकिंग ऑफिसर पुंछ में ही थे अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को वापस कैंप में ले जा रहे थे. सेना के काफिले पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत हाई रैंकिंग ऑफिसर बार-बार होने वाले आतंकी हमलों से निपटने के लिए रणनीति बनाने के लिए पुंछ में हैं. नए साल में आतंकवाद विरोधी अभियान योजना तैयार करने के लिए उपेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद यह घटना सामने आई है. 21 दिसंबर को आतंकी हमले में शहीद हो गए थे चार जवान इससे पहले पिछले महीने 21 दिसंबर को पुंछ जिले में ही आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला कर दिया था, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए थे. हमला उस वक्त किया गया था जब वाहनों से जवानों को घेरा और तलाशी अभियान स्थल के लिए ले जाया जा रहा था. आतंकियों ने सूरनकोट पुलिस थाने के अंतर्गत धेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर एक अंधे मोड़ पर दिन के करीब पौने चार बजे हमला किया था, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली थी. यह भी पढ़ें- वायुसेना के An-32 एयरक्राफ्ट का मलबा बंगाल की खाड़ी में मिला, साढ़े 7 साल पहले 29 लोगों के साथ हुआ था लापता

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के कृष्णाघाटी इलाके में शुक्रवार (12 जनवरी) को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर फायरिंग कर दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर लिखा, ''आज (12 जनवरी) लगभग 18:00 बजे, कृष्णाघाटी, पुंछ सेक्टर के पास एक जंगल से संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिले पर गोलीबारी की गई. हमारे सैनिकों में कोई हताहत नहीं हुआ. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान जारी है.''

हाई रैंकिंग ऑफिसर पुंछ में ही थे

अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहनों पर हमला हुआ, वे सुरक्षाकर्मियों को वापस कैंप में ले जा रहे थे. सेना के काफिले पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी समेत हाई रैंकिंग ऑफिसर बार-बार होने वाले आतंकी हमलों से निपटने के लिए रणनीति बनाने के लिए पुंछ में हैं.

नए साल में आतंकवाद विरोधी अभियान योजना तैयार करने के लिए उपेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद यह घटना सामने आई है.

21 दिसंबर को आतंकी हमले में शहीद हो गए थे चार जवान

इससे पहले पिछले महीने 21 दिसंबर को पुंछ जिले में ही आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला कर दिया था, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए थे. हमला उस वक्त किया गया था जब वाहनों से जवानों को घेरा और तलाशी अभियान स्थल के लिए ले जाया जा रहा था.

आतंकियों ने सूरनकोट पुलिस थाने के अंतर्गत धेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर एक अंधे मोड़ पर दिन के करीब पौने चार बजे हमला किया था, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली थी.