ट्री मैन ऑफ हरियाणा: पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र ने सोनीपत में लगाए लाखों पेड़, DGP चंडीगढ़ कर चुके हैं सम्मानित

ट्री मैन ऑफ हरियाणा के नाम से प्रसिद्ध पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र सूरा ने सोनीपत में लाखों पेड़ लगाए हैं।

ट्री मैन ऑफ हरियाणा: पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र ने सोनीपत में लगाए लाखों पेड़, DGP चंडीगढ़ कर चुके हैं सम्मानित

ट्री मैन ऑफ हरियाणा के नाम से प्रसिद्ध पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र सूरा ने सोनीपत में लाखों पेड़ लगाए हैं। ट्री-मैन देवेंद्र सूरा को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) चंडीगढ़ परवीर रंजन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। 

देवेंद्र सूरा ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु देने व पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू की गई मुहिम रंग ला रही है। इस मुहिम को मजबूती देने के लिए पर्यावरण परिवार की तरफ से सोनीपत-गोहाना मार्ग पर जनता नर्सरी स्थापित की हुई है।