'धर्म का दर्शकों के सपोर्ट से कोई लेना-देना नहीं', गिरिराज सिंह ने बताया भारत-पाकिस्तान मैच और अफगानिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले में अंतर

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए मैच का हवाला देते हुए कहा कि क्रिकेट दर्शकों के समर्थन से धर्म का कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार (15 अक्टूबर) को दर्शकों ने अफगान खिलाड़ियों का जमकर समर्थन किया. अफगान खिलाड़ियों ने जब-जब इंग्लैंड का विकेट लिया, तब-तब लोगों को झूमते हुए देखा गया.  दरअसल, अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 49 रन पर आउट होने के जब पाकिस्तानी-विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे, तब लोगों को 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए देखा गया. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ. डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने दर्शकों के इस व्यवहार को अस्वीकार्य बताया. सोशल मीडिया पर लोगों ने भी दर्शकों के इस व्यवहार की आलोचना की. इसके वीडियो भी सामने आए हैं. गिरिराज सिंह ने क्या कहा?  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'कल के मैच में जिस तरह से अफगानिस्तान को मैदान पर समर्थन मिला, उससे साबित होता है कि धर्म का मैदान पर समर्थन से कोई लेना-देना नहीं है. पाकिस्तान को उसकी हरकतों की वजह से दर्शकों से इस तरह का व्यवहार मिलता है.' कल के मैच में जिस तरह से अफगानिस्तान को मैदान पर समर्थन मिला, उससे साबित होता है कि धर्म का मैदान पर समर्थन से कोई लेना-देना नहीं है।पाकिस्तान को उसकी हरकतों की वजह से दर्शकों से इस तरह का व्यवहार मिलता है। — Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 16, 2023 अफगानिस्तान ने हासिल की वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी जीत अफगानिस्तान ने रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट के पहले बड़े उलटफेर में गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. भारत में हो रहे इस वर्ल्ड कप मुकाबले के अपने शुरुआती दो मैच अफगानिस्तान पहले ही हार चुका था. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारते हुए आ रहा था. हालांकि, रविवार को अफगानिस्तान की टीम ने आश्चर्यजनक उलटफेर करते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी दूसरी जीत हासिल की.  अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की खतरनाक बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से इस मुकाबले को जीत जाएगी. मगर अफगानी स्पिनर्स के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों की एक न चली और उन्हें 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा.  यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच में 'जय श्री राम' के नारे पर भड़के उदयनिधि, बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा- 'जहर घोलने निकला है डेंगू मच्छर'

'धर्म का दर्शकों के सपोर्ट से कोई लेना-देना नहीं', गिरिराज सिंह ने बताया भारत-पाकिस्तान मैच और अफगानिस्तान-इंग्लैंड मुकाबले में अंतर

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए मैच का हवाला देते हुए कहा कि क्रिकेट दर्शकों के समर्थन से धर्म का कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार (15 अक्टूबर) को दर्शकों ने अफगान खिलाड़ियों का जमकर समर्थन किया. अफगान खिलाड़ियों ने जब-जब इंग्लैंड का विकेट लिया, तब-तब लोगों को झूमते हुए देखा गया. 

दरअसल, अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 49 रन पर आउट होने के जब पाकिस्तानी-विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे, तब लोगों को 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए देखा गया. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ. डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने दर्शकों के इस व्यवहार को अस्वीकार्य बताया. सोशल मीडिया पर लोगों ने भी दर्शकों के इस व्यवहार की आलोचना की. इसके वीडियो भी सामने आए हैं.

गिरिराज सिंह ने क्या कहा? 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'कल के मैच में जिस तरह से अफगानिस्तान को मैदान पर समर्थन मिला, उससे साबित होता है कि धर्म का मैदान पर समर्थन से कोई लेना-देना नहीं है. पाकिस्तान को उसकी हरकतों की वजह से दर्शकों से इस तरह का व्यवहार मिलता है.'

अफगानिस्तान ने हासिल की वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी जीत

अफगानिस्तान ने रविवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट के पहले बड़े उलटफेर में गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. भारत में हो रहे इस वर्ल्ड कप मुकाबले के अपने शुरुआती दो मैच अफगानिस्तान पहले ही हार चुका था. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारते हुए आ रहा था. हालांकि, रविवार को अफगानिस्तान की टीम ने आश्चर्यजनक उलटफेर करते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी दूसरी जीत हासिल की. 

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड की खतरनाक बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से इस मुकाबले को जीत जाएगी. मगर अफगानी स्पिनर्स के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों की एक न चली और उन्हें 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच में 'जय श्री राम' के नारे पर भड़के उदयनिधि, बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा- 'जहर घोलने निकला है डेंगू मच्छर'