फिर छलका ट्रूडो सरकार का खालिस्तानी प्रेम, निज्जर के सहयोगी गोसल को बताया जान का खतरा!
India Vs Canada: कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) के सहयोगी रहे इंद्रजीत सिंह गोसल को जान का खतरा होने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही इंद्रजीत सिंह
India Vs Canada: कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) के सहयोगी रहे इंद्रजीत सिंह गोसल को जान का खतरा होने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही इंद्रजीत सिंह गोसल से सावधान रहने की भी बात कही गई है. गोसल को मिली कनाडाई पुलिस की चेतावनी की जानकारी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी.
पुलिस की चेतावनी की बात की पुष्टि खुद इंद्रजीत सिंह गोसल ने भी की. गोसल ने कनाडाई मीडिया से बातचीत में कहा कि ओटेंरियो प्रांत की पुलिस आधी रात को मेरे घर आई और आगाह करते हुए एक नोटिस जारी किया. ग्लोबल न्यूज को गोसल ने मंगलवार (27 अगस्त) को बताया, 'जब ओटेंरियो प्रांत की पुलिस घर पर आई तो मैं घर पर नहीं था. बाद में एक अधिकारी ने फोन करके जान को खतरा होने की बात कही और सतर्क रहने को कहा. पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध बात की सूचना तुरंत दें.'
गोसल ने निज्जर के साथ किया है काम
इंद्रजीत सिंह गोसल ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के नेता निज्जर के साथ मिलकर काम किया है. बता दें कि निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सिख मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. हरदीप सिंह निज्जर का नाम उन 40 लोगों की लिस्ट में शामिल था जिन्हें भारत सरकार ने नामित आतंकवादी के रूप में चिह्नित किया था.
निज्जर की हत्या के बाद बढ़ा तनाव
निज्जर की हत्या के बाद चार लोग गिरफ्तार किए गए थे. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था. रिपोर्ट्स की मानें तो कनाडा की संसद में भी निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा गया था. जस्टिन ट्रूडो के आरोप और कनाडा की निज्जर के प्रति सहानुभूति दिखाने के बाद भारत के साथ उसके रिश्तों में खटास आई थी.