बेटी की शादी से पहले पिता ने दी जान: मई में बिटिया की आएगी बरात, नहीं हो पाया था रुपयों का इंतजाम

आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में कोहराम

बेटी की शादी से पहले पिता ने दी जान: मई में बिटिया की आएगी बरात, नहीं हो पाया था रुपयों का इंतजाम

आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में कोहराम

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक मई में बेटी की शादी है। इसके लिए रुपयों का इंतजाम नहीं हो पाने से किसान परेशान था। उस पर बैंक का कर्ज भी था।  

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में गांव कमलनैनपुर निवासी रामआसरे (56) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, मई में होने वाली बेटी की शादी के लिए धन की व्यवस्था न होने से वह परेशान थे। उन पर बैंक का कर्ज भी था। 

रामआसरे के पास पांच बीघा जमीन थी। वह खेती करने के साथ ही ऑटो चलाते थे। सोमवार शाम परिवार के लोग खेत पर चले गए, तब वह घर से निकल गए। रातभर घर नहीं लौटे। सुबह करीब सात बजे उनका शव गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।  सीओ सदर अमित चौरसिया व थाना प्रभारी दयाशंकर ने मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।