यूपी उपचुनाव: पुलिस पर भड़के सपा सांसद लालजी वर्मा, अपनी सुरक्षा कर दी वापस; बोले- लाल पर्ची देकर डराया जा रहा

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में कटेहरी विधानसभा में उपचुनाव होना है।

यूपी उपचुनाव: पुलिस पर भड़के सपा सांसद लालजी वर्मा, अपनी सुरक्षा कर दी वापस; बोले- लाल पर्ची देकर डराया जा रहा

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में कटेहरी विधानसभा में उपचुनाव होना है। यहां से सपा सांसद लालजी वर्मा ने प्रशासन पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया। सांसद ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। 

उन्होंने एसपी को लिखे पत्र में कहा कि लाल पर्ची देकर मुस्लिम, कुर्मी, यादव मतदाताओं को डराया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है। पत्र में एसपी पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपने मुझे अतिरिक्त गनर देने की पेशकश की थी, उसकी जरूरत नहीं।मै अपना मौजूदा गनर भी छोड़ रहा हूं।