राजेश खन्ना के साथ काम करना था कितना मुश्किल? इस एक आदत की वजह से सभी रहते थे परेशान

Rajesh Khanna Habit: हिंदी इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया वो जबरदस्त था. एक्टर ने लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं

राजेश खन्ना के साथ काम करना था कितना मुश्किल? इस एक आदत की वजह से सभी रहते थे परेशान

Rajesh Khanna Habit: हिंदी इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया वो जबरदस्त था. एक्टर ने लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं और इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई ब्रेक नहीं कर पाया है. राजेश की एक्टिंग, स्टाइल हर एक चीज की ऑडियंस दीवानी थी. लेकिन क्या आपको पता है कि राजेश की एक आदत से प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर थोड़ा परेशान थे.

सेट पर लेट पहुंचते थे राजेश 
प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने और राजेश खन्ना ने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि राजेश खन्ना हिंदी इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे, लेकिन उन्हें सेट पर लेट पहुंचने की आदत थी. हालांकि, वो सेट पर पहुंचने के बाद एक्सीलेंसी के साथ काम खत्म करते थे.

प्रेम चोपड़ा ये भी बताया कि डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स इस आदत से परेशान रहते थे.जब राजेश सेट पर आते थे तो उनसे तंज कसते हुए कहते थे- अब लंच करेंगे या शूटिंग करेंगे. और राजेश कहते थे कि पहले शूट करेंगे. इसके अलावा प्रेम ने बताया कि राजेश सेट से जाने से पहले अपना सारा काम खत्म कर लेते थे. वो बहुत शानदार तरीके से काम करते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh khanna (@90s_hindi_songs)

बता दें कि राजेश खन्ना ने अपने करियर में जबरदस्त सक्सेस देखी थी. हालांकि, फिर उसके बाद उन्होंने करियर में डाउनफॉल देखा. एक्टर की फिल्में फ्लॉप भी हुईं. राजेश ने कमबैक करने की कोशिश भी की लेकिन उसमें सफल नहीं हुए थे. राजेश खन्ना दूसरों को अपनी फ्लॉप फिल्मों के लिए जिम्मेदार बताते थे. राजेश को लगता था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. 

राजेश की बेस्ट फिल्मों की बात करें तो इसमें आनंद, हाथी मेरे साथी, कटी पतंग, अराधना, स्वर्ग, कुदरत, सफर, नमक हराम, अमर प्रेम, दो रास्ते शामिल हैं.