रमन सिंह बोले: देश के कई सरकारों से बेहतर रहा साय के 6 महीने का कार्यकाल, सीएम विष्णुदेव ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। 

रमन सिंह बोले: देश के कई सरकारों से बेहतर रहा साय के 6 महीने का कार्यकाल, सीएम विष्णुदेव ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान रमन ने चर्चा में कहा कि आज मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई है। विधानसभा के नवनिर्मित भवन की प्रगति संतोषजनक है और तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है। हमें उम्मीद है कि 2024 में काम पूरा हो जाएगा। चीफ सेक्रेटरी समयबद्ध निर्माण के लिए महीने में एक बार अधिकारियों से चर्चा करेंगे और जो भी विभागीय दिक्कत होगी उसे दूर करेंगे। रमन सिंह ने कहा कि 6 महीने में देश में कई सरकारों से अभूतपूर्व कार्य साय सरकार का रहा है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, "...आज मुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई है। विधानसभा के नवनिर्मित भवन की प्रगति संतोषजनक है और तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है। हमें उम्मीद है कि 2024 में काम पूरा हो जाएगा... चीफ सेक्रेटरी समयबद्ध निर्माण के लिए महीने में एक बार अधिकारियों से चर्चा करेंगे और जो भी विभागीय दिक्कत होगी उसे दूर करेंगे..."