हरियाणा नतीजों को लेकर EVM पर भड़के सत्यपाल मलिक, कांग्रेस को भी दे डाली नसीहत
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है. इन सबके बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी नतीजों पर सवाल उठाए हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की है. इन सबके बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी नतीजों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि EVM से चुनाव नहीं होने चाहिए. ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते. दुनिया में कहीं भी EVM से चुनाव नहीं होते. साथ ही सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस को बीजेपी से सीखने की नसीहत भी दे डाली.
भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच खींचतान का जिक्र करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा, पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ते तो हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के जीत की संभावना होती. मलिक ने कहा कि अगर सत्ता में बीजेपी आई है तो उन्हें घमंड में आने के बजाय जनता की सेवा करना चाहिए. खासकर उन्हें किसानों और युवाओं के लिए काम करना चाहिए.