हरियाणा पहुंची ED की टीम: भिवानी, तोशाम और हांसी में छापेमारी, कांग्रेस नेता व व्यापारियों के दस्तावेज खंगाले
कांग्रेस नेता एवं खनन व्यापारी मास्टर सतबीर रतेरा के भिवानी और तोशाम स्थित आवास पर बुधवार सुबह छह बजे अचानक ईडी ने दस्तक दी।
कांग्रेस नेता एवं खनन व्यापारी मास्टर सतबीर रतेरा के भिवानी और तोशाम स्थित आवास पर बुधवार सुबह छह बजे अचानक ईडी ने दस्तक दी। पांच अधिकारियों का दल तीन सुरक्षा कर्मियों के साथ आवास पर पहुंचा। जिसके बाद घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों को भी नजरबंद कर दिया। वहीं, ईडी के अधिकारी अंदर जांच में जुटे रहे, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने बाहर मोर्चा संभाला हुआ है।
तोशाम आवास पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी ने कुछ माह पहले भी हिसार में खनन व्यापारी वेदपाल तंवर और भिवानी में मास्टर सतबीर रतेरा के यहां एक ही समय में छापामारा था। उस दौरान भी ईडी अपने साथ आवास से कुछ दस्तावेज साथ लेकर गई थी। अब छानबीन चल रही है।
हांसी में अनाज मंडी में आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पड़ी रेड